Skip to main content

Posts

वृक्षारोपण

विद्यालय में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम   बस्सी, 27 नवंबर2019 l श्री बलराम आदर्श विद्या मंदिर बस्सी के प्रांगण में ''वृक्षारोपण '' कार्यक्रम के तहत  शुक्रवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  संकुल प्रमुख श्री लाल चंद शर्मा ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं,आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो सुअवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है।वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं इसीलिए इनकी देखभाल और रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। वृक्ष लगाने से मन में जो आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे लगाये गए।

श्री बलराम आदर्श विद्या मंदिर,बस्सी नवीन प्रवेश सत्र २०१९-20