विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श शिक्षा समिति जयपुर के विद्यालयों के वीबीआर नेट सॉफ्टवेयर पर कार्य करने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला श्री बलराम उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के सभी प्रकार की शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य व लेखा कार्य वीबीआर नेट के माध्यम से करने का तरीका बताया गया कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक श्री प्रेम सिंह जी शेखावत सह मंत्री विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र तथा सहयोगी प्रशिक्षक श्री रोहन जी शर्मा कंप्यूटर सहायक विद्या भारती कार्यालय एवं श्री गोपाल सिंह राजावत आईसीटी प्रमुख जयपुर जिला रहे इस अवसर पर आदर्श शिक्षा समिति के व्यवस्थापक श्री रामदयाल सेन ने भी नई तकनीकी पर प्रकाश डाला कार्यशाला का समापन 4 जनवरी 2022 को हुआ इस कार्यशाला में जयपुर जिले के विद्यालयों के24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लालचंद शर्मा ने दी इस अवसर पर बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा सारस्वत एवं चाकसू संकुल के संकुल प्रमुख श्री सुमेर सिंह शेखावत एवं व्यवस्थापक डॉक्टर राम मनोहर गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment