Skip to main content

नवीन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2020-21

प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर बस्सी में मां सरस्वती जन्मोत्सव एवं पाटी पोथी पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । साथ ही हवन यज्ञ कार्यक्रम में भी आहुतियां दी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश कुमार जी मीणा, विशिष्ट अतिथि सत्य मोहन जी शर्मा, सीताराम शर्मा, संकुल प्रमुख लालचंद जी शर्मा एवं बालिका प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा सारस्वत ने 74 नव प्रवेशित बालकों के तिलकार्चन कर पाटी पोथी पूजन किया ।
श्री सत्य मोहन जी ने बसंत पंचमी के महत्व को बताया ।

#avm_bassi












Comments

Popular posts from this blog

Vbr- net कार्यशाला

 विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श शिक्षा समिति जयपुर के विद्यालयों के वीबीआर नेट सॉफ्टवेयर पर कार्य करने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला श्री बलराम उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के सभी प्रकार की शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य व लेखा कार्य वीबीआर नेट के माध्यम से करने का तरीका बताया गया कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक श्री प्रेम सिंह जी शेखावत सह मंत्री विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र तथा सहयोगी प्रशिक्षक श्री रोहन जी शर्मा कंप्यूटर सहायक विद्या भारती कार्यालय एवं श्री गोपाल सिंह राजावत आईसीटी प्रमुख जयपुर जिला रहे इस अवसर पर आदर्श शिक्षा समिति के व्यवस्थापक श्री रामदयाल सेन ने भी नई तकनीकी पर प्रकाश डाला कार्यशाला का समापन 4 जनवरी 2022 को हुआ इस कार्यशाला में जयपुर जिले के विद्यालयों के24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लालचंद शर्मा ने दी इस अवसर पर बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा सारस्वत एवं चाकसू संकुल के संकुल प्रमुख श्री सुमेर सिंह शेखावत एवं व्यवस्थापक डॉक्टर राम मनोहर गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
  श्री बलराम आदर्श विद्या मन्दिर ,बस्सी नवीन प्रवेश 2022-23 बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए आदर्श विद्या मंदिर बस्सी में ही प्रवेश दिलवावें । सूचना 1. विद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश करवाते समय आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आवें । 2. विद्यालय का समय 9.00 बजे से 1.00 तक रहेगा। 3. विद्यालय में वाहन सुविधा उपलब्ध है | 4. शुल्क की जानकारी के लिए विद्यालय में आकर संपर्क करें - 5. संपर्क सूत्र- 8696383823,6350515185

AVM BASSI की पूर्व का छात्रा प्रियदर्शनी अवार्ड में चयन

 श्री बलराम आदर्श विद्या मंदिर बस्सी की छात्रा किरण मीणा पुत्री श्री रमेश चंद्र मीणा के कक्षा 12वीं में सत्र 2020 - 21 में 100% अंक लाने के कारण इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड में चयन हुआ है । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा बहन को ₹100000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा l  प्रधानाचार्य लालचंद शर्मा, बालिका प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा सारस्वत , प्राथमिक  प्रधानाचार्य श्री गोपाल सिंह राजावत , वरिष्ठ आचार्य कैलाश चंद शर्मा , श्री  हनुमान सहाय दुलारिया ,  श्री ब्रह्म स्वरूप शर्मा , अनिल  नारोलिया व समस्त स्टाफ बालिका को माल्यार्पण करके प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया l   बहिन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।